देहरादून: शनिवार से जोगीवाला क्षेत्र में चिह्नित अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. 10 दिन पहले प्रशासन की ओर से कब्जाधारियों को कब्जा छोड़ने का नोटिस थमाया गया था।

उधर, जोगीवाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के चलते डोईवाला में लंबा जाम लग गया. पुलिस व्यवस्था बनाकर जाम खुलवाने में जुटी रही।

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस अधिकारियों के अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. एडीएम डॉ. बरनवाल ने बताया कि जोगीवाला में अतिक्रमण चिह्नित किया गया था।


पिछले गुरुवार तक जोगीवाला चौक के चौड़ीकरण के लिए चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कब्जाधारियों को नोटिस दिया गया था। शनिवार से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उन्होंने आम लोगों व वाहन चालकों से अतिक्रमण हटाते समय वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुशाम चौहान, एसपी सिटी सरिता डोभाल, एनएच के कार्यपालक अभियंता प्रवीण आदि मौजूद रहे.