विकासनगर : उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर के बिन्हार क्षेत्र के ग्राम जाखन गाँव लगातार भू धंसाव की चपेट में आ रहा है . पिछले तीन दिनों से वहाँ भू-धंसाव हो रहा था। और आज भू धंसाव के कारण कई घर ढह गए। इसके साथ ही सरकारी स्कूल पर भी खतरा पैदा हो गया है. गनीमत रही कि लोग भूस्खलन से पहले ही अपने घरों से बाहर निकल आए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके कारण वह लोग टेंशन में है। जाखन गांव का 70% हिस्सा अभी तक धस गया है और अभी भी हालत बिगड़ती जा रही है।

आज दोपहर को गांव में अचानक भूस्खलन होने से गांव में हड़कंप मच गया। भूस्खलन देख लोग बिना देर किए अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते मकान जमींदोज हो गए। लगातार हो रहे भूस्खलन से पूरा गांव खतरे में है.

वे लोग कहा जाये। क्योंकि आज मकानों में दरारें बहुत मोटी हो गई हैं। जिसके कारण स्थानीय लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं. एक ओर जहां स्थानीय लोग अपने घरों की हालत से परेशान हो रहे हैं.

बरसात के मौसम में हमारे घरों में दरारें आ रही हैं और अब हम घर छोड़ने को मजबूर हैं। अगर थोड़ी सी भी बारिश हुई तो हमारे मकान गिरने का खतरा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने दरार वाले मकानों को खाली कराने का आदेश दिया है.

जाखन गाँव में अब भी हालात बेकाबू

करीब तीन दिनों से लगातार हो रहे भूस्खलन से जाखन गांव की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। एक ओर जहां भूस्खलन पीड़ितों के घर उजड़ रहे हैं. जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है.