हल्द्वानी,

राज्य स्थापना दिवस पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। एसडीएम कोर्ट परिसर में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, मेयर जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ठ, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत तमाम राज्य आंदोलनकारी मौजूद थे। इधर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर बुद्ध पार्क में उपवास रखा। उन्होंने गैरसैंण को राजधानी बनाने, सरकारी आफिसों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, 10 प्रतिशत आरक्षण देने, पेंशन 15 हजार दिये जाने जैसी मांगें उठाई। उपवास में बैठने वालों में राजेंद्र नेगी, लीला फत्र्याल, कमला नेगी, माधवी बिष्ट, राजेंद्र सुयाल, पार्वती तिवारी, लक्ष्मी डंगवाल, कमल जोशी, जगमोहन बगडवाल आदि शामिल थे।