देहरादून 14 नवंबर , बीते दिन रविवार को मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय के दौरान क्यार कुल्ली भट्टा गाँव के लोगो से मुलाक़ात की। इस दौरान मंत्री ने मसूरी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जो समस्या आ रही है उनके बारे में भी चर्चा की। पंचायत उपाध्यक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर भी इस कार्यक्रम में उनके साथ रहे।
और साथ ही उन्होंने कहा की प्रशासन व एनडीए के अधिकारियों द्वारा कुठालगेट से लेकर क्यारकुली तक सभी दुकारदारो को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उन्हें बार बार नोटिस दिया जा रहा है। जबकि दुकाने इस काम में किसी तरह की बाधा नहीं है क्योकि इस सड़क पर सारी दुकाने पहले से ही उचित दूरी पर है।
इसी बात ग्रामीणों ने इस बारे में अपनी बात मंत्री गणेश जोशी के सामने राखी उन्होंने कहा की दुकानें बहुत लंबे समय से चल रही है,उनके नक्शे पास कराया जाना वर्तमान में संभव नहीं है। जिसके बाद मंत्री ने सभी लोगो को आश्वासन दिया है की वे जल्द इस मामले पर चर्चा कर इसका हल निकालेंगे।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, ग्राम प्रधान राकेश रावत, पूर्व प्रधान एवं पार्षद सुंदर सिंह कोठार ,जितेंद्र रावत, सुंदर प्रधान, राकेश रावत, विक्रम कोठल, कुलदीप जाधवान अजू कोठाल, जीतेंद्र जड़वान, मुकेश डबराल, जीतेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैंप के दौरान क्योर कुल्ली भट्टा के ग्रामीणों से की बातचीत



