देहरादून,
टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक भारती एयरटेल (ष्एयरटेलष्) ने घोषणा की, कि उसके उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 2.3 मिलियन से अधिक यूनिक 5जी ग्राहक हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि लॉन्च के केवल 12 महीनों के भीतर ही, अब राज्य के सभी जिलों में एयरटेल 5जी प्लस सेवा उपलब्ध है।
एयरटेल की 5जी सेवा अब देश के सभी जिलों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है। एयरटेल ने पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए बड़े पैमाने पर अपना नेटवर्क शुरू किया है। आगरा में प्रतिष्ठित ताज महल से लेकर, विरासत से समृद्ध शहर मथुरा और वृंदावन, मेरठ में प्रसिद्ध गांधी बाग, देहरादून में प्रतिष्ठित क्लॉक टॉवर से लेकर मसूरी के सुरम्य हिल स्टेशन तक, एयरटेल अपने 5जी की रोलआउट प्रक्रिया को तेजी से बढ़ा रहा है।
भारती एयरटेल के उत्तर प्रदेश के सीईओ सोवन मुखर्जी ने कहा, हम राज्य में हाई-स्पीड 5जी तकनीक की शुरुआत करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी थे और आज हमें अपने ग्राहकों के जीवन को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है। हम अपने सभी 2.3 मिलियन ग्राहकों का एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क को अपनाने के लिए आभार प्रकट करते हैं। हम 5जी ग्राहकों में बेजोड़ वृद्धि, अत्याधुनिक 5जी तकनीक और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए उद्योग की गति तय करना जारी रखते हैं। हमारे 5जी परिदृश्य में राज्य का सबसे व्यापक, सबसे तेज और सबसे भरोसेमंद नेटवर्क है, जिसमें सभी 40 जिले शामिल हैं।

