अल्मोड़ा : अंकिता हत्याकांड की गर्मी थमी नहीं कि अल्मोड़ा जिले के मझखाली इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ और शोषण के मामले के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि पर्यटन को राज्य की रीढ़ माना जाता है. लेकिन हम ऐसा पर्यटन नहीं चाहते, जिसकी कीमत राज्य की बहू बेटियों की अस्मिता से चुकानी पड़े ।
पुलिस की सराहना करते हुए गरिमा दासोनी ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस घटना में शामिल आरोपी अधिकारी एवी प्रेमनाथ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

बता दें, दिल्ली सरकार में तैनात प्रशासनिक अधिकारी एवी प्रेमनाथ पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है. दिल्ली की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दिल्ली सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात अधिकारी एवी प्रेमनाथ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. 3 अक्टूबर को नाबालिग के परिजनों ने डीएम वंदना सिंह से मुलाकात कर इस मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
रेगुलर पुलिस को केस ट्रांसफर : नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी प्रशासनिक अधिकारी एवी प्रेमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते मंगलवार की देर शाम मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया था. जिसके बाद रानीखेत पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी एवी प्रेमनाथ को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी एवी प्रेमनाथ दिल्ली का रहने वाला है. वह एक निजी फाउंडेशन चलाते हैं, जिसमें उनकी पत्नी अल्मोड़ा के गोविंदपुर स्थित डंडाकांडा में प्लीजेंट वैली नाम से एक स्कूल चलाती हैं। अल्मोड़ा में उनका एक घर भी है। छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती कुछ समय पहले इसी अफसर के साथ अल्मोड़ा में ही काम करती थी। अधिकारी के कहने पर बच्ची ही नहीं उसकी मां भी अल्मोड़ा में काम कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान अफसर एवी प्रेमनाथ ने इस नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी करने की कोशिश की.


Recent Comments