देहरादून,

भारत की सबसे प्रतीक्षित फेस्टिव इवेंट, श्अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवलश् (जीआईएफ), 8 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी, हालांकि प्राइम सदस्यों के लिए यह सेल 24 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी। ग्राहकों को इस सेल में वाइड प्रॉडक्ट कैटेगरी में फास्ट डिलीवरी के साथ ऐसे ऑफर्स मिलेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देंखे होंगे। किक स्टार्टर डील्स के जरिए ग्राहकों को 6 अक्टूबर तक 25,000 से अधिक उत्पादों तक जल्दी पहुंच भी मिलेगी। उन्हें यहां देखें.
अमेजन सेल तारीख की घोषणा करते हुए मनीष तिवारी, वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री मैनेजर, कंज्यूमर बिजनेस,अमेजन इंडियाने कहा, ष्हम पूरे भारत में अपने ग्राहकों के लिए श्खुशियों का पिटाराश् लाने और उन्हें विस्तृत चयन, बेजोड़ मूल्य और सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार हैं। पेमेंट के अनेक विकल्पों के साथ यूजर्स अपनी पसंद की भाषा में बड़ी आसानी से कहीं से भी और कभी भी खरीदारी कर सकता है। ग्राहकों को बड़े ब्राडों के साथ पूरे भारत में लाखों विक्रेताओं के हजारों नए लॉन्च तक की पहुंच मिलेगी। हमारे डिलीवरी पार्टनर सहित हमारी टीमें अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल 2023 को भारत भर के लाखों ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा उत्सव बनाने के लिए उत्साहित है। अमेजन लाइव से लेकर नए प्रॉडक्ट लॉन्च और आकर्षक ऑफर तक, इस साल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल हमारे ग्राहकों और विक्रेताओं के लिए उत्कृष्ट होने का वादा करता है।”
अमेजन इंडिया द्वारा कमीशन किए गए नीलसन मीडिया’’ द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन के अनुसार, पूरे भारत में उपभोक्ता इस त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए पहले से कहीं अधिक उत्सुक हैं। इस दौरान पिछले फेस्टविल सीजन के मुकाबले इस बार 81ः ने मजबूत भावना और इरादे का संकेत दियाय 78 प्रतिशत लोग ऑनलाइन शॉपिंग पर भरोसा करते हैं और 2 में से 1 पिछले त्योहारी अवधि की तुलना में ऑनलाइन खर्च बढ़ाने का इरादा रखते हैं।