नई दिल्ली, PAHAAD NEWS TEAM

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गोवा में प्रियंका गांधी के डांस पर निशाना साधा है. मालवीय ने ट्वीट किया कि जब 26/11 हुआ तब राहुल गांधी सुबह तक पार्टी कर रहे थे। वहीं भाई की तरह प्रियंका वाड्रा भी गोवा में डांस कर रही हैं .

जहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा है और पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. क्या इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है? प्रियंका गांधी के इस वीडियो पर बीजेपी हमला कर रही है

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला है. ज्ञात हो कि हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत से पूरा देश दुखी है.

शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ जनरल रावत और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी गोवा के एक आदिवासी समुदाय के साथ पारंपरिक डांस करती नजर आ रही हैं.

यूपी में सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कि राष्ट्रीय क्षति पर जब पूरा देश गमजदा हो, दुखी हो, रो रहा हो, तभी गोवा से आ रही सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं.

देश और बहादुर सेना के लिए आपकी भावनाओं पर संदेह पैदा करती हैं । अमित मालवीय और शलभ मणि के अलावा सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने प्रियंका के इस वीडियो को शेयर कर ताना मारा है.