धारचूला : भारत-चीन सीमा पर कालापानी-नाभीढांग के बीच सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सिग्नल यूनिट में तैनात बिहार निवासी एक जवान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही धारचूला से पुलिस की एक टीम मौके पर रवाना कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नाभीढांग से गुंजी की ओर आ रहा सेना का एक वाहन कालापानी और नाभीढांग के बीच नियंत्रण खो बैठा और 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में 119 इन्फैंट्री ब्रिगेड सिग्नल यूनिट में तैनात मंजेगांव बिहार निवासी चालक नायक एसके पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई.

धारचूला थाना कोतवाली के कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में शहीद हुए जवान के शव को धारचूला लाया जा रहा है. धारचूला में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।