पूर्व मुख्यमंत्री एवं डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ब्लाक सभागार ,डोईवाला में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ,सहायिका, एंव आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उन्हें कोरोना किट वितरित की ।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्करों ने कोविड के दौर में अपनी जान की परवाह न करते हुए भी फ्रंट लाईन योद्धा की तरह कार्य किया है। आपके द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगो की कुशल क्षेम और स्वास्थ्य का हाल जाना गया और प्रत्येक परिवार को दवाई देने का काम किया गया, वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया और जिस प्रकार से आप लोगो ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगो की सेवा की, यह बहुत ही सरहानीय है।उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है।हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सेवा ही संग़ठन के तहत हमारे कार्यकर्ता भी सेवा कार्यो में लगे हैं और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।
कोविडकाल में आंगनबाड़ी एवं आशाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका- पूर्व-मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित



