विकासनगर,

दुनिया के दो प्रमुख इस्पात निर्माता आर्सेलर मित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम एनएस इंडिया) ने प्री पेंटेड स्टील शीट सेगमेंट में प्रमाणित अल्ट्राशाइन को नयी पहचान के साथ पेश करने की घोषणा की है।.
हाल ही में एएमध्एनएस इंडिया द्वारा इंडियन स्टील कॉर्पोरेशन (आईएससी) के अधिग्रहण के बाद आईएससी अल्ट्राशाइन के रूप में स्थापित उत्पाद को एएमध्एनएस अल्ट्राशाइन में बदल दिया गया है।  यह एक स्टील प्रोसेसिंग कंपनी है, जो कोल्ड-रोल्ड, गैल्वनाइज्ड और कलर-कोटेड स्टील उत्पादों का संचालन करती है। इस बारे में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएमध्एनएस इंडिया) के प्रमुख मार्केटिंग ऑफिसर रंजन धर ने कहा कि, ष्एएमध्एनएस अल्ट्राशाइन, हमारे सभी नये और पुराने ग्राहकों को इस्पात उद्योग में उत्कृष्टता के लिये पहचाने जाने वाले भरोसेमंद और सर्वोत्तम गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करना सुनिश्चित करता है। हमारे कोटेड उत्पाद श्रेणी में इस प्रमुख उत्पाद को शामिल करना एएमध्एनएस इंडिया की पेशकश को विस्तार देने और निरंतर मजबूती प्रदान करने की एक रणनीति का हिस्सा है।