नई दिल्ली, PAHAAD NEWS TEAM
तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हेलीकॉप्टर में सेना के वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस विपिन रावत अपने परिवार के साथ सवार थे. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। अब तक इस दुर्घटना में 11 अधिकारियों की मौत हो गई है। हैं। वहीं बिपिन रावत को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। ये हादसा तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हुआ है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।घटना की सूचना पीएमओ को दी गई है। दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद।
#WATCH | Latest visuals from the spot (between Coimbatore and Sulur) where a military chopper crashed in Tamil Nadu. CDS Bipin Rawat, his staff and some family members were in the chopper. pic.twitter.com/6oxG7xD8iW
— ANI (@ANI) December 8, 2021
बताया जा रहा है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में ऊंटी के वेलिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में लेक्चर लेने जा रहे थे। तभी हेलीकॉप्टर नीलगिरी के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया है. सीडीएस और उनकी पत्नी एक ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी के साथ हेलीकॉप्टर में थे, जो सीडीएस के एक कर्मचारी अधिकारी थे। बताया जा रहा है कि शायद मौसम की खराबी और बादल की वजह से हेलिकॉप्टर के पायलट सही अनुमान लगाने से चूक गए और यह हादसा हो गया।
तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलिकॉप्टर में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/YpeQ1Pzrqn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2021
भारतीय वायु सेना के एक बयान के अनुसार, सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ एक IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर आज तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
बताया जाता है कि हादसे के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं और स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक वायुसेना मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि सीडीएस रावत के अलावा उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल हेलीकॉप्टर में सवार थे.

