टिहरी। आज उत्तराखंड सरकार के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने जनपद टिहरी भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस और जिला निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान दास ने सभी विभागीय पटलों का दौरा कर कर्मचारियों को जनता के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने अपने कार्य का प्रारंभ भी टिहरी जनपद से किया था, इसलिए इस जनपद से उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव है।

निरीक्षण के उपरांत एक पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्री दास सहित उपस्थित अधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, अरुण शर्मा, राकेश पंवार, जवाहर सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।