हरिद्वार की रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ATM को तोड़ने और रकम चोरी करने के इरादे से ATM में घुसा चोर सायरन बजते ही भाग खड़ा हुआ। घटना बीती 15 जून की देर रात की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है। दरअसल रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी स्थित HDFC बैंक के ATM में बीती 15 जून की देर रात करीब 12 बजे एक चोर बड़ा हथौड़ा लेकर ATM से कैश चोरी करने के लिए घुसा था। चोर ने मुँह पर मास्क पहना था और हाथ मे बड़ा हथौड़ा था। पहले चोर ने ATM मशीन पर भारी हथौड़े से वार किया जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन चोर ATM में रखी नगदी तक नही पहुँच सका। इसके बाद चोर ने हथौड़े से ATM पर एक और वार किया तो ATM में लगा सायरन बज पड़ा। जिसके बाद चोर बौखलाकर भाग निकला। सूचना बैंक प्रशासन को लगी तो बैंक प्रसाशन ने क्षेत्रीय पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। रुड़की पुलिस उपाधीक्षक B.S. चौहान ने बताया कि इस सम्बंध में एक प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को मिला है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

