चमोली : चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों सड़क कटिंग का काम चल रहा है. चाड़ा के पास आज भी रोड कटिंग की जाएगी। इस वजह से बद्रीनाथ हाईवे दोपहर एक बजे से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा. वहीं, वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही होगी।

चमोली पुलिस के अनुसार आज दोपहर 1 बजे से चमोली से नंदप्रयाग तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाड़ा के पास रोड कटिंग की जाएगी. ऐसे में चमोली से नंदप्रयाग मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है. इस दौरान कोठियालसैंण-नंदप्रयाग वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही की जाएगी। हालांकि, सड़क कब तक बंद रहेगी, इस बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी।

ज्ञात हो कि बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल से खोले जाने हैं जबकि हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खोले जाने हैं. ऐसे में सभी तैयारियां तेज गति से पूरी की जा रही हैं। जहां चमोली जिले में ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत रोड कटिंग का काम भी पूरा किया जा रहा है। दूसरी ओर बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं.

पिछले दिनों कंचनगंगा नाले के पास पहाड़ी खिसक गई थी। इससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर और मलबा आ गया। पत्थर और मलबा हटाने में बीआरओ को काफी पसीना बहाना पड़ा। क्योंकि, बार-बार पहाड़ी से मलबा आ रहा था। इससे पहले भी बद्रीनाथ हाईवे को हनुमान चट्टी के पास बंद कर दिया गया था.

मसूरी: वीकेंड पर ऐसा है पहाड़ों की रानी का नजारा, 70 फीसदी होटल फुल, पर्यटकों की भीड़ से व्यापारी खुश