देहरादून :
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड द्वारा “शक्ति केंद्र सम्मेलन सप्ताह” के निमित आज दिनांक 5/1/2021 को अम्बेडकर नगर मंडल अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता के नेतृत्व में शक्तिकेन्द्र नंबर 21 स्थित एमकेपी परिसर में शक्तिकेंद्र कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राज्यमंत्री श्री रवीन्द्र कटारिया जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उनके द्वारा संगठन की रीति नीति एवं संगठन की कार्यशैली एवं बूथ जीतने हेतु किस प्रकार कार्य किया जाए इस बारे में सभी को अवगत कराया गया। इस अवसर पर राजपुर रोड विधानसभा के विधायक श्री खजानदास भी उपस्तिथि रहे साथ ही शक्ति केंद्र में निवास करने वाले पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।।



