भेड़ियाना : जनपद टिहरी के विकास खण्ड जौनपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भेड़ियाना में मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना के अन्तर्गत भेड़ियाना एवं ग्राम खेत पंपिंग योजना का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं पेयजल निगम के अधिकारी भी शामिल हुए थे ।
मसूरी यमुना पुनर्गठन पेयजल योजना में भेड़ियाना गांव के कई किसानों की कीमती जमीन का इस्तेमाल किया गया था. जिसमें ग्रामीणों ने अपने गांव में भी स्वच्छ पेयजल की मांग की थी . स्थानीय जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की लंबी जद्दोजहद के बाद संबंधित विभाग ने ग्रामीणों की बात सुनी और एक करोड़ से अधिक की लागत से मसूरी यमुना पुनर्गठन पेयजल योजना से गस्ती से भेड़ियाना व गांव खेत तक पानी को लिफ्ट के जरिए पहुंचाने की योजना बनाई गई है । जिसके चलते दोनों गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे जल्द ही दोनों गांवों में पानी की कमी दूर हो जाएगी.

भूमि पूजन के दौरान पहुंचे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने अधिकारियों से काम की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा. वहीं ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही पानी की कमी से राहत मिलेगी. वही गांव की प्रधान उर्मिला देवी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विभाग द्वारा हमारी ग्राम पंचायत में पेयजल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है.
जिससे जल्द से जल्द ग्रामीणों को मसूरी यमुना पूर्ण गठन पेयजल योजना गस्ती से पानी लिफ्ट कर दोनों गांव के लिए इस सरोज भंडारी , क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि टीकम सिंह चौहान , सरदार सिंह मल , प्रधान श्रीपाल रावत , मोहन सजवाण , जगत सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, ठेकेदार श्याम सिंह चौहान, पंडित रोशन लाल, जयपाल चौहान, मुकेश चौहान आदि के साथ-साथ अनेक ग्रामीण व विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

