चमोली , PAHAAD NEWS TEAM

बिग बॉस 15 की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ने जीत ली है. 4 महीने तक चले इस शो में तेजस्वी प्रकाश ने खूब एंटरटेनमेंट दिया. तेजस्वी प्रकाश ने शुरू से ही जनता को जोड़े रखने की पूरी कोशिश की. इस पूरे सफर में तेजस्वी प्रकाश ने कई बार गलतियां कीं लेकिन उन्होंने हर चीज में अपने क्यूट अंदाज से जनता का दिल जीत लिया। बिग बॉस 15 के फिनाले में तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल को छोटे अंतर से मात दी है. बिग बॉस 15 की ट्रॉफी के साथ ही तेजस्वी प्रकाश को मेकर्स से कुल 40 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली है.

तेजस्वी के फैंस को मिली दोहरी खुशी

बिग बॉस 15 की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ने जीत ली है. विजेता के नाम की घोषणा होते ही तेजस्वी प्रकाश चौंक गयी । बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ उनका नाम नागिन 6 के साथ भी जुड़ चुका है. बिग बॉस 15 के फिनाले में ही इस बात से पर्दा उठ गया है कि नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं. ऐसे में तेजस्वी प्रकाश और उनके फैंस को आज दोहरी खुशी मिली है.

टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं तेजस्वी

टीवी की दुनिया में तेजस्वी प्रकाश एक जाना-माना नाम हैं. तेजस्वी प्रकाश ने एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. तेजस्वी प्रकाश अब तक कई सुपरहिट टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं. स्वरागिनी’ से लेकर ‘पहरेदार पिया की’ और ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का 2’ जैसे कई शोज में तेजस्वी प्रकाश ने लीड रोल प्ले किया है। दर्शकों ने भी हर एक शो में तेजस्वी प्रकाश के काम को खूब पसंद किया है.

कई अन्य रियलिटी शो में धमाल मचा चुकी हैं

बिग बॉस 15 से पहले भी तेजस्वी प्रकाश कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं. तेजस्वी स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ ‘ का हिस्सा रह चुकी हैं और इस शो में होस्ट रोहित शेट्टी के साथ उनकी बॉन्डिंग को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश ने ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी हिस्सा लिया था।