नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM
बिग बॉस 15 को लेकर सलमान खान की ‘जंगल सफारी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करने जा रहे हैं। इस शो में टीवी और फिल्म के कई कलाकार नजर आएंगे। इनमें करण कुंद्रा, टीना दत्ता, सिंबा नागपाल, निधि भानुशाली और अफसाना खान जैसे लोग शामिल हैं।
सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस 15 को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस ओटीटी को पहले करण जौहर ने होस्ट किया था। इसका ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है। अब इस विवादित शो की नई थीम ‘जंगल में दंगल है। इसमें घर को जंगल की तरह सजाया गया हैl घरवालों को तीन टीमों में बांटा जाएगा और बिग बॉस की तीन प्रतियोगी रूबीना दिलैक, श्वेता तिवारी और गौहर खान अपनी टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी
https://www.instagram.com/p/CUKbUOvqm1E/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_againअब बिग बॉस 15 जंगल सफारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इससे पहले बिग बॉस 15 का पहला प्रोमो जारी किया गया था। इसमें एक्ट्रेस रेखा की आवाज थी और सलमान खान एक्टिंग करते नजर आए। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था. बिग बॉस के घर के अंदर जाने से पहले कंटेस्टेंट्स को इस जंगल सफारी से निपटना होगा। प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, टीना दत्ता, सिंबा नागपाल , बिग बॉस ओटीटी के प्रतियोगी जैसे कई प्रतियोगी बिग बॉस 15 में देखे जा सकते हैं। दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी जीता है। तीसरे नंबर पर शमिता शेट्टी आई हैं। दूसरे नंबर पर राकेश बापट आए हैं.
https://www.instagram.com/p/CUKfq6fv-og/?utm_source=ig_web_copy_linkरुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर रहीं थीl । वह पहले दिन से ही घर में थी और विजेता बनकर उभरी। रुबीना के अलावा उनके पति अभिनव शुक्ला भी बिग बॉस के घर में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने कई शो में काम किया है।

