देहरादून। बुधवार को चंद्रयान के मिशन 3 के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिको को बधाई देते भाजपा महानगर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में झंडा फहराया, मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट ने कहा कि यह हमारे 140 करोड़ देशवासियों के लिए बेहद खुशी और गौरव का समय है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विपुल मंडोली, प्रदेश उपाध्यक्ष अचित डाबर,I.T संयोजक सतीश चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष रावत,प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला,महामंत्री तरुण जैन, उपाध्यक्ष पारस गोयल,उत्कर्ष गुप्ता,राघव दीवान, वैशाली बंसल, दीपक फर्तियाल ऋषभ पाल समेत अन्य मौजूद रहे।