टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नैनबाग मंडल के नवनिर्मित अध्यक्ष करण सिंह कंडारी का नैनबाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल द्वारा मंडल अध्यक्षों को दायित्व दिए गए जितने भारतीय जनता पार्टी नैनबाग मंडल के नवनिर्मित अध्यक्ष करण सिंह कंडारी के अध्यक्ष बनने पर पहली बार अपने गृह क्षेत्र नैनबाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

वही दौरान लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वह सभी ने नवनिर्मित मंडल अध्यक्ष करण सिंह कंडारी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा नैनबाग बाजार में रोड शो भी आयोजन किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की

वही इस दौरान नवनिर्मित अध्यक्ष करण सिंह कंडारी ने पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे दो दायित्व दिया गया है ईमानदारी के साथ बखूबी से कार्य का निवहन करूंगा। साथ ही पार्टी को मजबूत करने हेतु लगातार प्रयासरत रहूंगा। क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष सुभाष रमोला , भाजपा नेता वीरेंद्र राणा, कनिष्ठ प्रमुख समीर सेवानिवृत्त सूबेदार होशियार सिंह पवार , युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेश पवार बलजीत सिंह रावत , गोविंद प्रसाद एमपीजी कॉलेज मसूरी छात्र संघ अध्यक्ष पीतम पिंटू , रेशा नौटियाल , विनीता चौहान आदि के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।