मसूरी। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल द्वारा लंढौर के उप जिला अस्पताल में केक काटा गया. वहीं भाजपा मसूरी मंडल ने छह नर्सों को गुलाब का फूल और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

भाजपा मसूरी मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर उप जिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन द्वारा नर्सों के सम्मान में केक काटा गया. इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत नर्स मनीषा ने कहा कि आज अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों सहित भाजपा मसूरी मंडल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, जिसके लिए नर्सों ने आभार व्यक्त किया.

अस्पताल सीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से नर्सेज डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है और केक काटा गया है. उन्होंने कहा कि एक नर्स का जीवन चुनौतियों से भरा होता है और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि कोविड काल में नर्सों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. इस दौरान जहां इंसान इंसानों से दूर भाग रहे थे, वहीं नर्सें अपनी जान हथेली पर रखकर मरीजों की सेवा करने लगीं और मरीजों को नई जिंदगी देने लगीं।

इस अवसर पर डा. प्रदीप राणा, अभिनव वैदिक, डा. विरेंद्र पांगती सहित डा. बीना सिंह, डा. मीता श्रीवास्तव, डा. मनीषा पुंडीर, डा. पल्लवी टोलिया सहित भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महामंत्री कुशाल राणा, अनीता जवाड़ी, विजय बिंदवाल आदि मौजूद रहे।

पर्यटन को देहरादून और मसूरी में पंख लगेंगे ,मसूरी ईको पार्क के माध्यम से एक नया पर्यटक आकर्षण बनाने जा रहा है