जानिए सूची में किसके हैं नाम
जौनपुर। हाल ही में सम्पन्न पंचायत चुनाव के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जौनपुर ब्लॉक से पार्टी ने एक बार फिर निवर्तमान प्रमुख सीता रावत पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सीता रावत क्षेत्रीय विधायक की पहली पसंद रही हैं। हालांकि इस पद के लिए पार्टी के भीतर दो-तीन और नाम भी चर्चा में थे, लेकिन अंततः संगठन का समर्थन उनके पक्ष में रहा। अपने पिछले कार्यकाल में विकास कार्यों और संगठन में सक्रिय भूमिका के कारण सीता रावत ने मजबूत छवि बनाई है, जिसके चलते उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।



