मसूरी : उत्तराखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन मसूरी में भाजपा मंडल ने धूमधाम से मनाया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर महेंद्र भट्ट जिंदाबाद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में मसूरी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मसूरी के उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की लंबी उम्र की कामना की.

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जान कुशल कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने भाजपा में कई पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट को केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य की जिम्मेदारी दी है और उन्हें विश्वास है कि महेंद्र भट्ट सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का लाभ राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं को मिलेगा और आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिलेगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट की राजनीति नहीं जनता के हितों को देखते हुए काम करती है। और यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है और राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है,

जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पूरी टीम कर रहे हैं। राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। ताकि राज्य का चहुंमुखी विकास हो सके .

सतीश ढौंडियाल, सपना शर्मा, कविता नेगी, विजय बडोला, विजय बिंदवाल, अवतार कुकरेजा, रमेश खंडूरी आदि उपस्थित थे।