नैनबाग से वीरेंदर वर्मा की रिपोर्ट :
नैनबाग। टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह नैनबाग में संगठन को मजबूत करने को लेकर नैनबाग भाजपा मण्डल अध्यक्ष करण सिंह कंडारी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनबाग की बैठक हुई। जिसमें आगामी लोक सभा चुनाव व जिपं विष्टौसी वार्ड के उप चुनाव में प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक में नैनबाग मण्डल से महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, व बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, बैठक में वक्ताओं द्वारा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अभी से लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान कर हर बूथ को मजबूत व सशक्त को लेकर जोर दिया।
वहीं 5 अक्टूबर को जिला पंचायत बिष्टाँसी वार्ड के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र पंवार की ऐतिहासिक वोटों से विजय बनाने के लिए एकजुट होकर फतह हासिल करने का सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव में पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने बैठक के माध्यम से टिहरी संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव मांग पत्र रखा।
जिसको बैठक में एक स्वर में सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया इस मौके पर पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, राजेन्द्र जुयाल, रामचंद्र खडूडी, सोवत सिंह पंवार, नारायण सिंह पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सजवाण, अनूप थपलियाल, संदीप खत्रा, नरेश पंवार, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछैला, विनिता चौहान, संगीता पंवार, संगीता सेमवाल, रेशा नौटियाल, सविता रमोला, ममता, कृष्णा रतूडी, देवेन्द्र सिंह पंवार, सुनील सेमवाल, मनोज पंवार, सूपा सिंह पंवार, बलवीर रावत होशियार सिंह पंवार, विक्रम सिंह चौहान, राजेद्र सिंह रावत, किशन सिंह पंवार, मुना पंवार, बलवीर सिंह, शूरवीर सिंह, गोपाल सिंह, सरदार सिंह, गम्भीर सिंह चौहान, हरदेव सिंह, जबर सिंह, सरदार सिंह रावत, सोवत सिंह, नागेन्द्र राणा, रामदयाल शाह आदि के साथ- साथ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

