देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

बुधवार को आलिया भट्ट की मेहंदी की रस्म होने के साथ ही सभी का ध्यान उनकी शादी की ओर चला गया है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का परिवार गुरुवार 14 अप्रैल को होने वाले शादी समारोह के लिए तैयार है। दोनों बंगले एक किलोमीटर से भी कम दूर हैं। आलिया भट्ट को हल्दी लग गई है है। इधर, रणबीर कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वह नहीं चाहते कि उनकी शादी में उनकी फिल्म के गाने बजाए जाएं। रणबीर परंपरागत रूप से शादी करने की बात कर रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि रणबीर ने बारात निकालने की इजाजत नहीं ली थी, जिससे दिक्कत होने वाली है.

रणबीर कपूर की इकलौती बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मेहंदी सेरेमनी की है। रिद्धिमा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे भाई की शादी है। साथ ही बताया गया है कि इस साड़ी को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है.

वहीं अब नीतू कपूर ने अपनी मेहंदी की तस्वीर शेयर की है. बेटे की शादी में नीतू ने दिवंगत पति ऋति कपूर के नाम की मेहंदी लगवाई है।

वहीं, दिन के 2 बजे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सात फेरे लेंगे, लेकिन इससे पहले सुबह 11 बजे कपल की हल्दी की रस्म होगी, जिसके लिए दोनों पार्टियां वास्तु बंगले पर जुट रहे हैं ।

वहीं दूल्हे राजा रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा ने हल्दी सेरेमनी की तैयारियां की हैं. वहीं आलिया की जगह से भी लोग भी पहुंच चुके हैं.