हल्द्वानी, PAHAAD NEWS TEAM
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। खबरें थीं कि रिया चक्रवर्ती छोटे पर्दे के बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने जा रही हैं. बिग बॉस आज से ही शुरू हो गया है। बिग बॉस की शुरुआत के साथ ही रिया चक्रवर्ती ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट शेयर करते हुए ऐसी खबरों को अफवाह करार दिया है।

बॉलीवुड न्यूज़ : रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं होंगी
दरअसल रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में रिया ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि यहां ऐसी अफवाह है कि मैं टीवी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने जा रही हूं. मैं यहां साफ करने आई हूं कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. मैं बिग बॉस का हिस्सा नहीं हूं। प्यार और रोशनी ।’

बॉलीवुड न्यूज़ : रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं होंगी
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि रिया सलमान खान के शो में एंट्री कर सकती हैं। इतना ही नहीं खबर तो यहां तक थी कि रिया को लाने के लिए मेकर्स मोटी रकम चुका रहे हैं। लेकिन रिया चक्रवर्ती ने खुद इन खबरों का खंडन किया है। आपको यह भी बता दें कि राय चक्रवर्ती की एंट्री को लेकर लोगों में कुछ खास उत्साह नहीं था. क्योंकि अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य नहीं सुलझ पाया है। ऐसे में शो में रिया की एंट्री को लेकर दर्शकों में सिर्फ नाराजगी ही थी.

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से
गौरतलब है कि बीते साल 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार ने भी अभिनेता की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया। इस पूरे मामले के बाद रिया चक्रवर्ती भी ड्रग्स एंगल में संलिप्त पाई गईं। जिसके बाद उन्हें और उनके भाई को जेल में भी सलाखों के पीछे रहना पड़ा था ।



