देहरादून : आजकल मानसून का मौसम है तो तरह तरह की बीमारियों का होना लाज़मी है तो इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए ब्रेनबनी जूनियर्स इण्टरनेशनल प्लेस्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे की कौशिक होमियो क्लीनिक ने स्कूल में आकर बच्चो के स्वास्थय का परीक्षण किया। डॉ. शैलेन्द्र कुमार कौशिक और डॉ० प्रिया पाण्डे कौशिक ने शिविर में आये बच्चो का बारीकी से स्वास्थय का परीक्षण कर स्वस्थ कैसे रहना है ।
ब्रेनबनी जूनियर्स इण्टरनेशनल प्लेस्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता चमोली ने बताया की आजकल मानसून का मौसम के साथ मौसम भी बदल रहा है तो बच्चे इस बदलते हुए मौसम में काफी बीमार पड़ते है इसलिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर डॉ. शैलेन्द्र कुमार कौशिक और डॉ० प्रिया पाण्डे कौशिक काफी अनुभवी है। इन्होने बच्चो को कैसे स्वस्थ रखना है इसके बारे में पूरी जानकारी हमें दी है।

इस अवसर पर स्कूल के अधिकतर बच्चो ने अपना स्वस्थ्य परीक्षण करवाया जिनके नाम इस प्रकार से है अव्यांक भट्ट, अवनिका,अनुभूति कांडपाल,निर्मित तोमर, तनिश चौधरी, एवलिन शर्मा, अद्विक कांडपाल।
बच्चो को स्वस्थ रखने के लिए क्या करे:-
संतुलित आहार खिलाएं
फिजिकल एक्टिविटी
वैक्सीन लगवाना न भूलें
नींद पूरी करवाएं

