देहरादून : देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में गत दिवस मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से पछवादून के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग को तोड़ा गया. वहीं भारी पुलिस बल के कारण कोई भी प्लाटिग और ध्वस्तीकरण का विरोध नहीं कर सका।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग कर रहे लोगों को आगाह किया कि यदि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे नष्ट करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एमडीडीए ने दो अलग-अलग जगहों पर 55 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया ।

जिसमें बिना स्वीकृति के सभावाला रोड सहसपुर में लगभग 15 बीघे भूमि में प्लाटिंग के लिए आशीष नाम के व्यक्ति द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा था. वहीं, राशिद पहलवान नाम के एक व्यक्ति का निर्माण भी सभावाला रोड सहसपुर में 40 बीघा जमीन पर बिना अनुमति आरसीसी व पत्थरों से प्लाटिंग के लिए निर्माण किया जा रहा था. अवैध प्लाटिंग व निर्माण तोड़े जाने पर कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहीं भारी पुलिस बल के कारण कोई भी निर्माण की प्लाटिग और ध्वस्तीकरण का विरोध नहीं कर सका।

मुंबई बॉलीवुड न्यूज़ : कार्तिक आर्यन को मिला साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान का साथ