उत्तराखंड में एक बार फिर बस हादसा हो गया है। हाईवे पर बस पलटने से यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग घायल यात्रियों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों का रेस्क्यू किया गया।
उत्तराखंड में एक बार फिर बस हादसा हो गया है। हाईवे पर बस पलटने से यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग घायल यात्रियों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की एक टीम ने तुरंत मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चंपावत तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (धौन के पास) पर श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की रात पलट गयी.

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की एक टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के साथ तत्काल बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि एक बस सड़क पर पलट गई थी। एसडीआरएफ द्वारा जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई और अन्य बचाव इकाइयों के साथ राहत और बचाव अभियान चलाया गया।इस घटना में घायलों को तुरंत 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस, वाहन क्रमांक:- PB03BL6238 श्री रीठा साहब गुरुद्वारे से पंजाब की ओर जा रही थी तभी धौन के पास अचानक पलट गई। 17 यात्रियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत नाइट
शेल्टर में रखा गया है. गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को रेफर कर दिया गया है।
घायलों का विवरण:-
- निक्षतर सिंह उम्र 67 वर्ष निवासी जिला रोपड/ रूपनगर, पंजाब
- सुरेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष
- कुलदीप कौर उम्र 70 वर्ष
- हरवंश कौर उम्र 70 वर्ष
- हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष
- नवदीप उम्र 11 वर्ष
- नवजोत कौर 12 वर्ष
- दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष
- दलप्रीत सिंह, उम्र 13 वर्ष
- बन्ना सिंह, उम्र 65 वर्ष
- विमला देवी उम्र 65 वर्ष
- शकुन्ताला देवी उम्र 64 वर्ष
- रशपाल कौर उम्र 46 वर्ष
- हरबीर सिंह उम्र 72 वर्ष
- कमलेश कौर 65 वर्ष
- मनजीत सिंह उम्र 35 वर्ष
- बलराम सिंह उम्र 28 वर्ष
- निश्तर उम्र 55 वर्ष (18 सामान्य घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय चम्पावत में चल रहा है।)
रेफर किये गये घायलों का विवरण :-
- सुश्री लवप्रीत कौर, उम्र 15 वर्ष
- सुश्री मनजीत कौर, उम्र 65 वर्ष
- श्री गुरुदेव उम्र 70 वर्ष
- सुश्री कमलेश कौर उम्र 65 वर्ष
- सुश्री शरणप्रित कौर, उम्र 5 माह
- सुश्री कुलवंत कौर उम्र 53 वर्ष
- अगमजोत सिंह उम्र 11 वर्ष (इन 07 गम्भीर घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु STH हल्द्वानी रवाना किया गया।)

