वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढवाल ने आदेशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा 32 वें सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा अभियान के 14 वें दिन जनपद के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रक/बस / टैक्सी चालकों की गोष्ठ लेकर यातायात के नियमों का पालन करने व अपने वाहन की सुरक्षा स्वंय की सुरक्षा, परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही सार्वजनिक स्थानों /बाजार / टैक्सी स्टैण्ड में आम जन मानस को एकत्रित कर सड़क सुरक्षा/ यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहने तथा नाबालिग बालक-बालिकाओ के वाहन न चलाने हेतु अवगत कराया गया। सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य आम जन मानस को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग करते वक़्त मोबाईल पर बात न करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने व गाड़ियों में रिफ्लेक्टर का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

सडक सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम जन को यातायात के नियमो के संबंध मे जागरूक करते हुए जीवन रक्षा करना है।
जनपद के सभी कोतवाली/थाना /चौकी प्रभारियों द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित जनता को जागरूक करने के लिए मुख्य चौराहों में पम्पलेट, बैनर व स्टिकर चस्पा किए गये तथा आम जनमानस को यातायात जागरूक सम्बन्धी पम्पलेट वितरित किये गये, जिसके क्रम थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा वाहन चालको व अन्य स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमो का पालन करने तथा साइबर अपराध ऑनलाइन फ्रॉड तथा मादक पदार्थों के सेवन न करने, नशा मुक्त लक्ष्य उत्तराखंड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने हेतु जागरूक किया गया विशेषकर नशे में वाहन न चलाने व नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का पालन हेतु क्षेत्रवासियों को जागरूक किया ।
सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध मे जनपद पुलिस का यातायात जागरुकता अभियान लगातार जारी है।