काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के गढ़ी कैंट में छावनी परिषद, एमडीडीए एवं जलनिगम के अधिकारियों संग मुख्यमंत्री घोषणा के अन्र्तगत बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए भूमि का चयन किया। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 दिवस के भीतर इस हेतु आवश्यक कार्यवाही कर ली जाए। उन्होनें कहा कि यह सामुदायिक भवन अत्याधुनिक होगा और इसमें 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
इस अवसर पर सीईओ छावनी परिषद तनु जैन, एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा, ईई एससी माथुर, जलनिगम के ईई रवीन्द्र कुमार, भाजपा नेता विष्णु प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कोटिया आदि उपस्थित रहे।
नयागांव विजयपुर में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत एवं गणेश जोशी।

शनिवार को देहरादून के विजयपुर नयागांव हाथीबड़कला में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए की अवस्थापना मद से 118.92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया।कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश के 23 लाख परिवारों को दो किलो चीनी देने पर विचार कर रही है। उन्होनें कहा कि खाद्यान्न वितरण में गेहूं एवं चावल की मात्रा भी बढ़ायी जाऐगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार सैनिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जल्द ही सैन्यधाम का निर्माण करने जा रही है। हम प्रदेश के प्रत्येक शहीद के घर से मिट्टी लाऐगें और वह मिट्टी सैन्यधाम निर्माण में प्रयोग की जाऐगी। हमारी सरकार शहीदों की शहादत को सम्मान देने तथा उनके परिवारजनों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आप जानते हैं कि क्षेत्र के विकास के लिए क्या -क्या किया गया है।
मेरा मानना है कि इतना सब करने के उपरांत भी विकास तो एक सतत प्रक्रिया है यह चलती रहेगी, असली बात आपका वह स्नेह और अपनत्व का रिश्ता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन खेमबहादुर थापा, हल्द्वानी के मेयर जोगेन्द्र रौतेला, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पार्षद सागर लामा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।



