देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नयागांव में अनारवाला पेयजल योजना के तहत रु. 224.53 लाख से बनने वाले मिनी ट्यूबवैल का शिलान्यास किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने भी इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के निवासी लंबे समय से पीने के पानी की मांग कर रहे हैं.

मंत्री गणेश जोशी ने कहा, शुक्रवार को ट्यूबवेल का भूमिपूजन किया गया है. साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को काम को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस नलकूप के बनने के बाद नयागांव के लोगों को पानी की समस्या से जरूर निजात मिलेगी. मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना है और इस दिशा में धामी सरकार राज्य में लगातार प्रयास कर रही है.मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने नलकूप निर्माण के लिए भूमिदानी आशा देवी प्रधान को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, कैलाश पंत, अधिशासी अभियंता मोनिका वर्मा, कैप्टन दिनेश प्रधान, कर्नल बी.एस खत्री, कर्नल दलीप प्रधान, कैप्टन दरबान सिंह बिष्ट,आशा देवी, गुलशन चोना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

पांच महीने से लापता बेटे को पाकर मां खुश हुई ।