उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण विभाग का प्रभार संभाल रही रेखा आर्य ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की है। और उनकी शान में कसीदे पढ़े हैं। उनका कहना है की धामी के 1 महीने के कार्यकाल में राज्य को अहम योजनाओं की सौगात मिली है
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राजधानी देहरादून स्थित अपने कार्यालय से कहा की पिछले 1 महीने के अंदर उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास विभाग को दो अहम योजनाओं की सौगात मिली है.।
रेखा आर्या का कहना है की पुष्कर सिंह धामी के पिता सेना में थे, इसलिए समाज और देश के लिए कुछ करने की शिक्षा उन्हें परिवार से मिली। जिसके चलते वे अच्छे फैसले ले रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने CM धामी की शान में पढ़े कसीदे ,बोली ये बात



