बीते दिन उत्तराखंड की राजधानी में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 12.44 लाख वंचित परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उनके घर तक पहुंचाई जाएगी। 2024 तक इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ा दिए। वहीँ केंद्र की मोदी सरकार के नए बजट में सभी शहरी निकायों में हर घर को पेयजल कनेक्शन के संकल्प को उत्तराखंड में जल्द धरातल पर उतारा जा सकेगा। वहीँ इस कैबिनेट बैठक के दौरान हरिद्वार के महाकुम्भ आयोजन को लेकर भी कई बिंदुओं पर मंत्री परिषद में मंथन हुआ। वहीँ महाकुम्भ की SOP के लिए सूबे के मुख्यमंत्री को कैबिनेट ने अधिकृत किया है। बता दें कि SOP तैयार करने के लिए अखाड़ा परिषद से मुख्यमंत्री वार्ता करेंगे वंही मंत्री परिषद की बैठक में कुम्भ की अवधि और SOP को लेकर मंथन किया गया है। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के दौरान प्रतिदिन 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर तैयारी की जा रही हैं। वहीँ इस दौरना कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बैठक में क्या कहा आप भी सुनिए। गौरतलब है कि राज्य सरकार कुम्भ के नोटिफिकेशन और शाही स्नान की तिथियों में संतुलन की कोशिश में जुटी हुई है !