देहरादून : भारत सरकार के राजपत्र(गजट) में छावनी परिषद चुनाव की तिथि का प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रकाशन 17 फरवरी 2023 को अंग्रेजी और पांच मार्च को हिंदी में किया गया है। इन छावनी परिषद में चुनाव की तिथि 30 अप्रैल तक संपन्न करवाने का फैसला लिया गया है चुनाव संबंधित तिथि की जानकारी छावनी परिषद कार्यालय को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई छावनी परिषदों की ओर से बैठक कर तय की जाएगी। राज्य सरकार के चुनाव पदाधिकारी की देख रेख में चुनाव संपन्न कराने को लेकर परिषद पत्राचार करेगी। वहीं, चुनाव में इवीएम का इस्तेमाल की भी तैयारी जोरों पर है। छावनी परिषद कार्यालय में चुनाव तिथि निर्धारित होने के बाद गहमा गहमी बढ़ गई है।
छावनी परिषदों के चुनाव 30 अप्रैल तक संपन्न होंगे भारत सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें देश की सभी छावनी चुनाव 30 अप्रैल तक करवाने का फैसला लिया गया .
इसमें आगरा , अहमदाबाद , अहमदनगर, अजमेर , इलाहाबाद, अल्मोड़ा, अमृतसर, औरंगाबाद, अयोध्या ,बबीना , बादामीबाग, बकलोह , बरेली, बैरकपुर, बेलगाम, कन्नूर, चकराता, क्लेमेंट टाउन , दंगशाई ,डलहोजी ,दानापुर देहरादून, देवलाली, फतेहगढ़, फिरोजपुर, जबलपुर, जालंधर, जला पहाड़, जम्मू, झांसी, जतोग , कामठी ,कानपुर, कसोंली,खड़की , लेस डाउन, लेबाग , लखनऊ, मथुरा, मेरठ, महू ,मोरार , नैनीताल, नसीराबाद, पुणे, रामगढ़, रानीखेत, , रुड़की, सागर, सिकंदराबाद, शाहजहांपुर, शिलाग,सुबाथू , वाराणसी ,वेलिंगटन के छावनी परिषद है।इन छावनी परिषद में चुनाव की तिथि 30 अप्रैल तक संपन्न करवाने का फैसला लिया गया है

