देहरादून : रक्षा मंत्रालय ने छावनी बोर्ड के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले फरवरी में छावनी बोर्ड चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। नए आदेश के बाद राज्य की नौ छावनी परिषदों में चुनाव प्रक्रिया ठप हो गई है।

दरअसल, पिछले एक महीने से कैंट चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था. मतदाता सूची भी लगभग तैयार हो चुकी थी। इस बीच रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने चुनाव रद्द करने का आदेश जारी किया है. गढ़ी छावनी बोर्ड के सीईओ अभिनव सिंह ने चुनाव स्थगित करने की पुष्टि की। कहा जा रहा है कि वोटर लिस्ट को लेकर उठाई जा रही आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

पहले यह आदेश आया था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अपनी जमीन पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों को छावनी चुनाव में वोटर नहीं बनाया जा सकता, इसका विरोध हो रहा था। दूसरी ओर मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा की भी शिकायतें मिलीं थी ।

Kent Board Elections: कैंट बोर्ड के चुनाव देश भर में टल सकते हैं , बहस ने बढ़ाई दावेदारों की चिंता