Popular Post

The month-long creative competition of Phooldei 2026 concluded with a colourful ceremony. The top 100 children of the state received the Phooldei Award.
Mussoorie

फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग का हुआ रंगारंग समापन प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

  • May 27, 2026

स्टोन फ्रूट मिशन बदलेगा उत्तराखंड की बागवानी का भविष्य

  • May 31, 2025
Cabinet Minister Ganesh Joshi felicitating the Dehradun Police team for promptly solving the road accident case in Dehradun

देहरादून में हुई सड़क दुर्घटना के शीघ्र अनावरण पर देहरादून पुलिस टीम को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  • Mar 16, 2025
Many Panchayat representatives including block chief took membership of BJP
membership of BJP

ब्लॉक प्रमुख सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

  • Dec 22, 2023

क्राइम

बारात से लौट रहे वाहन की बेरीनाग में दुर्घटना, एक की मौत तीन घायल

बेरीनाग : पिथौरागढ़ के बेरीनाग में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां त्रिपुरा देवी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल … Continue reading

read more

उत्तराखंड ट्रिपल मर्डर: पिथौरागढ़ में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की निर्मम हत्या

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां सिरफिरे युवक ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार है. घटना गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के … Continue reading

read more

गंगोलीहाट में अपनी मां के साथ खेत पर गई एक बच्ची पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

बारीनाग : उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक हमेशा बना रहता है. पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से 10 किमी दूर जाखनी उप्रेती गांव में देर शाम करीब 6 बजे एक बच्ची अपनी मां के साथ खेत पर गई … Continue reading

read more

पुलिस ने 24 घंटे में मसूरी में दो स्कूटी चोरों को गिरफ्तार किया

मसूरी में दो शातिर स्कूटी चोरों को मसूरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. मसूरी कोतवाल शकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीडित सुनील सेमवाल पुत्र टीकाराम सेमवाल और मनवीर सिंह राणा पुत्र जोरा सिंह निवासी … Continue reading

read more

स्वर्ण मंदिर के पास धमाका : स्वर्ण मंदिर के पास तीसरा धमाका, पांच गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास गुरुवार सुबह तेज आवाज सुनी गई. पुलिस कर्मी और फॉरेंसिक टीम के सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि ऐसी संभावना … Continue reading

read more

पौड़ी में इन दोनों बाबुओं के कारनामे सुर्खियों में हैं, विभाग ने इन्हें सस्पेंड कर दिया

पौड़ी : शिक्षा विभाग अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहा है. इस बार विभाग के दो बाबुओं ने यह कारनामा किया है। जहां इन दोनों बाबुओं को वित्तीय कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. साथ ही … Continue reading

read more

उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों पर सक्रिय टप्पेबाज गैंग के विरुद्ध टिहरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही 02 महिला टप्पेबाज चोरी के माल के साथ गिरफ्तार

टिहरी गढ़वाल : हनुमान मन्दिर घाट मुनिकीरेती से पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लंबे समय से सक्रिय टप्पेबाज गिरोह के दो सक्रिय महिलाओ को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चार धाम … Continue reading

read more

मध्य प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी , 14 यात्रियों की मौत , मध्य प्रदेश सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बड़ा हादसा हो गया है. इंदौर की ओर जा रही एक निजी बस हथिनी नदी के पुल से गिर गई। खरगोन से करीब 40 किमी दूर दरभंगा में हुए हादसे में 14 लोगों की … Continue reading

read more

अभिनेता राजवीर शर्मा और फिल्म निर्माता जगदीश शर्मा ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और तेलुगू फिल्मों के निर्माता के के राधामोहन की फिल्म ‘रुसलान’ के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज कराया केस  

हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसके निर्देशक कात्यायन शिवपुरी हैl 21 अप्रैल 2023 को इसका पहला टीजर रिलीज किया गया है जिसमें आयुष शर्मा जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता के के राधामोहन है।  आयुष शर्मा के साथ-साथ इस फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार जगपति बाबू और अभिनेत्री सुश्री मिश्रा भी है। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी।   फिल्म निर्माताओं के अनुसार इस फिल्म का नाम पहले एएसओ 4 रखा गयाथापरंतु हाल ही में इसका नाम बदल कर ‘रुसलान’ रख दिया गया है। गौरतलब है कि ‘रुसलान’ नाम की फिल्म पहले ही बनाई जा चुकी है। जो काफी चर्चा का विषय रही थी।  इस फिल्म के मुख्य अभिनेता राजवीर शर्मा है और मौसमी चटर्जी की बेटी मेघा चटर्जी उनकी अभिनेत्री की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण दिल्ली के प्रसिद्ध नेता एवं समाजसेवी श्री जगदीश शर्मा जी ने किया था।  खास बात यह है इस फिल्म से मौसमी चटर्जी की बेटी मेघा और फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी।  हाल ही में जैसे ही आयुष शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया तो फिल्मी गलियारों में राजवीर शर्मा की पहली फिल्म ‘रुसलान’ की चर्चा गर्म हो गई। गौरतलब है कि राजवीर शर्मा ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी फिल्म ‘रुसलान’ जल्दी ही किसी बड़े ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। इस संदर्भ में जब हमने अभिनेता राजवीर शर्मा से बात की तो कहा कि आयुष शर्मा अच्छे अभिनेता हैं और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म में अच्छा अभिनय किया है। जिसकी तारीफ की जानी चाहिए।  परंतु साथ-साथ राजवीर शर्मा ने यह भी कहा कि मेरी फिल्म ‘रुसलान’ जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है। और आयुष शर्मा की फिल्म अभी भी पोस्ट प्रोडक्शन में है और  जल्द ही रिलीज होने जा रही हैदोनों का टाइटल ‘रुसलान’ है जोकि लोगों को भ्रमित कर सकता है कि उन्हें कौन सी ‘रुसलान’ देखनी है।  जगदीश शर्मा जी ने कहा कि टाइटल ‘रुसलान’ उनका था परंतु न जाने किस कारण से आयुष शर्मा की फिल्म के निर्माता के के राधामोहन ने अपनी फिल्म का नाम ‘रुसलान’ रखा है।  इससे दोनों फिल्मों के एक ही नाम से दर्शकों में कंफ्यूजन होगी और इससे दोनों फिल्मों को हानि पहुंच सकती हैl  और यदि केके राधा मोहन अपने फिल्म का नाम नहीं बदलते हैं तो इससे मेरी फिल्म ‘रुसलान’ के  को भारी हानि पहुंचेगी और इसके ओटीटी राइट्स असंभव हो जाएगा।  जगदीश शर्मा ने यह भी कहा सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा अच्छे कलाकार हैं और उन्हें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनके किसी भी कदम से किसी अन्य अभिनेता या फिल्म निर्माता का नुकसान नहीं होना चाहिए।    दोनों में से किसी भी फिल्म को नुकसान ना पहुंचे इस बात पर वह ध्यान देंl  जगदीश शर्मा के वकील रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे नोटिस देने पर भी फिल्म निर्माता और अभिनेताओं की तरफ से कोई जवाब ना मिलने के कारण आज हमने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपना केस दर्ज करवा दिया है और जल्दी इस पर माननीय न्यायालय द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी  ध्यान देने वाली बात यह है कि सलमान के जीजा आयुष शर्मा को सलमान खान के रसूख का हमेशा से फायदा मिलता रहा है।  क्या एक बार फिर ऐसा ही होगा या फिल्म जगत में बाहर से आए अभिनेता राजवीर शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी यह चर्चा का विषय बन गया है। उत्तराखंड का मौसम: आज पांच जिलों में बारिश की संभावना, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

read more