गुरुग्राम : आपकी एक गलती से 25 हजार का चालान कट सकता हैं
गुरुग्राम : नए ट्रैफिक नियमों के बाद अब सख्ती तेज हो गई है, जिससे लोगों के भारी चालान भी काटे जा रहे हैं. नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक आपकी एक गलती के लिए आपको 25000 रुपये का भारी चालान का … Continue reading
देहरादून : छह श्रेणियों में उत्तराखंड को मिला प्रथम पुरस्कार
देहरादून : स्वच्छता सर्वेक्षण में छह श्रेणियों में उत्तराखंड को प्रथम पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में रविवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों … Continue reading
मुंबई : क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स पूरे भारत में 600 नए सेंटर लॉन्च करेगी
मुंबई : डायग्नोस्टिक्स के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स (बीएसई: 543328, एनएसई: केआरएसएनएए) ने पूरे भारत में 600 डायग्नोस्टिक्स सेंटर शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की थी । कंपनी महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और राजस्थान … Continue reading
मसूरी में धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्री की जयंती
मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूलों में झंडा फहराया गया और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि गांधी चौक पर … Continue reading
क्रिकेट : केएल राहुल और सूर्यकुमार की शानदार पारी की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 16 रन से हराकर सीरीज जीती ,बेकार गया डेविड मिलर का शतक
क्रिकेट : टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 16 रन से हराकर सीरीज जीत ली. घर में टी20 में अफ्रीका के खिलाफ भारत की यह पहली सीरीज जीत है। भारत ने … Continue reading
हल्द्वानी : अंजलि के परिवार से मिलने लालकुआं के खड़गपुर पहुंची रेखा आर्य, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन
हल्द्वानी : आज महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य लालकुआं स्थित खडगपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने अगस्त माह में मृतक अंजलि उर्फ प्रीति आर्य के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना. … Continue reading
देहरादून आईटी पार्क अंकिता भंडारी को इन्साफ मिले सभी की मांग। मसाल जुलुस निकालकर श्रद्धांजलि दी गई
देहरादून आईटी पार्क : आज देहरादून के आईटी पार्क में अंकिता भंडारी को इन्साफ मिले इसलिए मसाल जुलुस निकालकर श्रद्धांजलि दी गई और सभी ने एक साथ हत्यारो को फांसी की सजा की मांग की है। दिन प्रीतिदिन अंकिता केस … Continue reading
मसूरी में उत्तराखंड बंद का व्यापक असर, सारी दुकाने बंद, जाने मोहन पेटवाल ने क्या कहा
मसूरी : अंकिता भंडारी को इन्साफ दिलाने के लिए बुलाया गया बंद का असर आज मसूरी में देखने को मिला बाजार पूर्ण रूप से बंद। आज माल रोड पर सारी दुकाने बंद रही। इससे ये देखने को मिल रहा है … Continue reading
निर्मात्री,निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी की फिल्म ‘बधाई हो बेटी हुई हैं’ 28अक्टूबर 2022 को रिलीज़ होगी
फ़िल्म’बधाई हो बेटी हुई हैं’ का पोस्टर और ट्रेलर राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा द्वारा लॉन्च आजकल सरकार ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ जैसे कई सराहनीय कार्य कर रही है और नारी उत्थान का प्रयास कर रही है। इसी विषय पर निर्मात्री, निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी ने सरकार को सपोर्ट करने के लिए फिल्म ‘बधाई हो बेटी हुई हैं’ बनाया है। जिसे सरकार का सहयोग भी मिल रहा है। शुक्रवार 30 सितंबर 2022 को इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर राजस्थान के गवर्नर कलराज मिश्रा द्वारा राजभवन,राजस्थान में लॉन्च किया गया। इस फिल्म में यामिनी स्वामी के अलावा जया प्रदा,आर्यमन सेठ, पीयूष सुहाने और स्वर्गीय राजनेता अमर सिंह इत्यादि है।यह फ़िल्म 28 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के बारे में निर्मात्री,निर्देशिका व अभिनेत्री यामिनी स्वामी ने कहा,”एक महिला या एक लड़की ही नारी की भावनाओं को अच्छी तरह समझ सकती है। इसलिए मैंने इसे खुद ही बनाकर आजकल की नारी में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। इसकी पूरी कहानी उत्तरप्रदेश और झारखंड के इर्दगिर्द घूमती है। जिसमें एक मिडल क्लास परिवार की लड़की आईएएस बन जाती है और किस तरह भ्रष्ट नेताओं और लोगों के खिलाफ खड़ी होती है। फ़िल्म ‘बधाई हो बेटी हुई है’यामिनी स्वामी ने आश्चर्यजनक कार्य किया हैं। बेटी के रूप से यह देश की बेटियों के उत्सव के रूप में दिखाया है। जो ताजा हवा का झोंका महसूस करता है,जो समाज में एक नई भूमिका निभाता है और बेटियों को एक नई दिशा प्रदान करेगा।यह समझाने की कोशिश की है कि आज एक बेटी एक बेटा से कम नहीं है।फिल्म ‘बधाई हो बेटी हुई हैं’ ए सनातन वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गयी है। इसे प्रदीप सर्कार ने प्रजेंट किया है। इसके डीओपी बी सतीश है, संगीतकार दिलीप ताहिर व अमित एस त्रिवेदी है।

