देहरादून : स्वच्छता सर्वेक्षण में छह श्रेणियों में उत्तराखंड को प्रथम पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में रविवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार मिला है.
इसमें राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता पहाड़ी क्षेत्रों में प्रथम, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ओडीएफ प्लस बायोडिग्रेडेबल वेस्ट मैनेजमेंट गोवर्धन में प्रथम स्थान, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट उत्तराखंड तथा वॉल पेंटिंग ऑन ओडीएफ प्लस ग्रे वाटर मैनेजमेंट वॉल पेंटिंग ऑन मैनेजमेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । .
जिसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल और जिला विकास अधिकारी सुशील ने राज्य की ओर से केंद्रीय मंत्री से ये पुरस्कार प्राप्त किए.
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर ये पुरस्कार दिए गए हैं।

