चमोली, PAHAAD NEWS TEAM
विश्व हिंदू परिषद चमोली जिले की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में हुई, बैठक में विस्तार योजना पर चर्चा के साथ ही विहिप हिंदू समाज के सहयोग से धर्मांतरण पर केंद्रीय कानून बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है.
इस बैठक में देश भर के मठ मंदिर सरकार के नियंत्रण से बाहर होने चाहिए, इसके लिए केंद्र सरकार जल्द ही योजना बनाकर उसे सार्वजनिक करे। वर्ष प्रतिपदा के भव्य आयोजन पर भी विहिप ने चर्चा की।
देवभूमि में विधर्मियों की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए लब जेहाद व लेंड जेहाद पर सरकार और प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई।
बैठक में विहिप का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही महानिदेशक कानून व्यवस्था से मुलाकात कर वास्तविकता की विस्तृत जानकारी देगा ताकि चमोली जिले के युवाओं में नशे के बढ़ते चलन को प्रभावी ढंग से रोका जा सके.
विश्व हिंदू परिषद चमोली की इस महत्वपूर्ण बैठक में विभागाध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अतुल साह, विभाग मंत्री पवन राठौर, बजरंगदल संयोजक विनोद राणा, विभाग संयोजक प्रकाश बर्तवाल, दुर्गा वाहिनी संयोजिका मुस्कान रावल, हरि प्रसाद ममगाईं, शम्भू प्रसाद पंत व कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी ने की।

