चमोली ,PAHAAD NEWS TEAM

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने हाईवे पर गश्त करने वाले 4 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वाहन 24 घंटे अपराध की रोकथाम और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की त्वरित सहायता के लिए तैयार रहेंगे।

एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने अपराध व सड़क दुर्घटना में पीड़ित को त्वरित सहायता के लिए हाईवे पर गश्त करने वाले 4 वाहन उपलब्ध कराए हैं. ताकि आपदा व दुर्घटना की स्थिति में घायलों को शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके। ये वाहन उन्नत तकनीक से लैस हैं।

इन मार्गों पर रहेंगे पुलिस के गश्ती वाहन: नंदप्रयाग-लंगासू-कर्णप्रयाग-गौचर मार्ग, थराली-कर्णप्रयाग-आदिबद्री-गैरसैंण मार्ग, नंदप्रयाग-चमोली-गोपेश्वर-मंडल-घिंघराण मार्ग और चमोली-पीपलकोटी-जोशीमठ-मारवाडी मार्ग पर चलेंगे . इससे अतिरिक्त आपात स्थिति में स्कोर्पियो जिले के लिंक रोड या अन्य स्थान पर पेट्रोल उपलब्ध होगा।