चंपावत , PAHAAD NEWS TEAM
चंपावत में 31 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है. इससे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सीएम चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल अब पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
31 मई को उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी. बीजेपी ने इस सीट से राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार बनाया है. आप से इस्तीफा देने वाले कर्नल अजय कोठियाल अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
ट्वीट कर की घोषणा
उन्होंने ट्वीट कर अपना इस्तीफा साझा किया और इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल अजय कोठियाल 20 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे. विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ आम आदमी पार्टी ने भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में अपना सीएम फेस घोषित किया था ।

