चंपावत : जिले के बाराकोट तहसील के एक गांव में नाबालिग विकलांग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजस्व पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद बलात्कार का मामला लोहाघाट पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।
लोहाघाट पुलिस को दुष्कर्म का मामला मिलने के 10 घंटे के भीतर लोहाघाट पुलिस ने नाबालिग दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी मुंह बोले ताऊ को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. लोहाघाट पुलिस ने पोस्को सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
चंपावत जिले के बाराकोट तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव में लोहाघाट पुलिस ने शीतला माता मंदिर के पास 4 दिसंबर को 15 वर्षीय नाबालिग विकलांग लड़की से दुष्कर्म करने वाले उसके 65 वर्षीय रिश्ते के मुंह बोले ताऊ को गिरफ्तार किया है. . घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि इस दुष्कर्म का मामला राजस्व पुलिस ने लोहाघाट पुलिस को स्थानांतरित कर दिया था.

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को शीतला माता मंदिर लोहाघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

