चंपावत , पहाड़ न्यूज़ टीम

चंपावत उपचुनाव के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ने चंपावत में डेरा डाला है. पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के प्रचार प्रसार के लिए टनकपुर पहुंचे हैं. सोमवार को हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, भुवन चंद्र कापड़ी और हेमेश खर्कवाल ने चंपावत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

हरीश रावत ने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा शासन की शक्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता पर घमंड हो गया है। जो भी चंपावत आता है, वह मांगने आता है। यह भूमि गोलू देवता की भूमि है और गोलू पूरे उत्तराखंड का राजा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि हम जनता को दे रहे हैं. लेकिन असल में गोलू देवता देता है। हमारे यहां एक रिवाज है कि कोई भी गोलू देवता से ऊपर विराजमान नहीं होता । बीजेपी का घमंड भी जल्द ही चकनाचूर हो जाएगा.

आपको बता दें कि 31 मई को चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान होना है। वोटों की गिनती 3 जून को होगी. बीजेपी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है. चंपावत सीट से बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी ने जीत हासिल की थी. लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए उन्होंने अपनी सीट छोड़ी है. है.