उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया है। चारधाम यात्रा को चरणबद्ध ढंग से खोले जाने के मामले में प्रदेश सरकार ने यू टर्न ले लिया है। जहाँ शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू को जारी रखते हुए चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के स्थानीय लोगों के लिए बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन की सशर्त अनुमति की घोषणा की। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल की ओर से जानकारी दी गई कि कोविड की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता के साथ स्थानीय लोग अपने-अपने जिलों में धाम के दर्शन कर सकेंगे। लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कोविड कर्फ्यू को लेकर जो एसओपी जारी की गई, उसमें चारधाम यात्रा को सशर्त खोले जाने का जिक्र नहीं है। वहीं शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि 16 जून के बाद राज्य सरकार यात्रा खोलने पर फिर से विचार करेगी। देवस्थानम बोर्ड को 1 जुलाई तक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
उत्तराखंड में 3 जिलों में चार धाम यात्रा आदेश स्थगित

