देहरादून  :  शनिवार को  आईपीएल का सबसे बड़ा मैच खेला गया। यह मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेला गया था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई इंडियंस ने स्कोरबोर्ड पर कुल 157 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।

मुंबई इंडियंस 157 रन ही बना सकी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। लेकिन तुरंत कप्तान रोहित 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं ईशान किशन ने भी 32 रन की उपयोगी पारी खेली। लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई  और एक समय मुंबई का स्कोर 76 रन पर 5 विकेट गिर गया। लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने 22 और टीम डेविड ने 31 रन बनाए जिससे मुंबई इंडियंस 150 के पार पहुंच गई.

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की। रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं मिचेल सेंटनर ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा तुषार देशपांडे को 2 और मगला को एक विकेट मिला।

 धोनी ने रहाणे पर लगाया दांव

158 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर डेवोन काॅनवे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली. जहां एक ओर ऋतुराज ने 36 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए वहीं दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. अंत में रायडू आए और 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे को आज उनके घरेलू मैदान पर ले जाकर एक तरह का मास्टर प्लान शुरू किया गया, जो मुंबई इंडियंस को काफी महंगा पड़ा. वही गेंदबाजी जोड़ी सेंटनर और जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया.

नैनीताल : नैनीताल में वीकेंड हाउसफुल, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, घंटों जाम से जूझे पर्यटक