देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आठ अगस्त यानी आज प्रदेश सरकार राज्य की 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार देगे।


विभाग की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई थी। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिलेगा। सरकार की ओर से इस साल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाई गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई है।


राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए देहरादून से डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, उत्तरकाशी से रीना रावत, हरिद्वार से वंदना कटारिया, चमोली से चंद्रकला तिवारी, ऊधमसिंह नगर से नमिता गुप्ता, बिंदुवासिनी, उमा जोशी, बागेश्वर से रुचि कालाकोटी, ममता मेहता, पौड़ी गढ़वाल से अंजना रावत, नैनीताल से पार्वती किरौला, अल्मोड़ा से कनिका भंडारी, भावना शर्मा, पिथौरागढ़ से बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, चंपावत से रेनू गडकोटी, टिहरी गढ़वाल से पूनम डोभाल को पुरस्कृत किया जाएगा।