नई टिहरी : मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रताप इंटर कॉलेज, बौराड़ी में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण करेंगे, मुख्य सेवक विभिन्न विकास योजनाओं के हितग्राहियों का अभिनंदन करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री नगर पालिका ऑडिटोरियम, बौराड़ी नई टिहरी में दोपहर 14ः15 बजे विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधियों, विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों, पूर्व सैनिकों के संगठनों एवं शहीदों के परिवारों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक मंडलों, बार संघों एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद एवं मुलाकात करेंगे. 15ः45 बजे भाजपा पदाधिकारियों के साथ भेंट-वार्ता करेंगे।
मुख्यमंत्री ने शनिवार की शाम ग्राम तिवाड़गाँव, वि०ख० थौलधार, नई टिहरी में सांय 06 बजे पर्यटन चौपाल (पर्यटन विषय पर चर्चा) तथा सांय 08 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम ग्राम तिवाड़गाँव वि०ख०यौलधार में करेंगे।

