मसूरी : प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर मसूरी के तमाम चर्चों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा प्रभु यीशु मसीह के गीत गाये गये तथा ईसाई समुदाय के साथ सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी.नाटक प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति भी दी। क्रिसमस को लेकर मसूरी के चर्चाे को रोशनी से सजाया गया है.

सेंट मेथेडिस्ट चर्च में पारंपरिक क्रिसमस पर्व मनाया गया। कोरोना के बाद इस बार क्रिसमस को लेकर उत्साह रहा। इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की गई कि हमारा देश प्रगति करे और सभी लोग एक साथ प्रेम और शांति से रहें और पूरे विश्व में शांति बनी रहे। इस अवसर पर चर्च में प्रार्थना सभा एवं प्रभु यीशु मसीह के गीत गाए गए तथा बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
यह ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार है और यह त्यौहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है और इस पवित्र दिन पर पूरी दुनिया की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। मसूरी के अन्य इलाकों में भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों की साफ-सफाई की, रोशनी की और विशेष क्रिसमस केक काटा और इस अवसर के लिए तैयार व्यंजन परोसे। इस मौके पर सभी धर्मों के लोगों ने ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

